Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

BJP प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रदेव सिंह ने किया जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन

Jan Sahyog Kendra inaugurated by swatantra dev Singh

भाजपा के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि इसे प्रारंभ करने के कुछ ही समय के पश्चात ही इसे बंद कर दिया गया था। जिसके बाद यह पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इस विषय में दो महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष से इसे बंद करने का कारण पूछा गया था तो उन्होंने इस बात का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा था। इस जन सहयोग केन्द्र को जनता की समस्याएं सुनने के लिए बनाया गया है। जिसे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं पंकज सिंह सुनेंगे।

पिछले वर्ष भी हुआ था उद्घाटन

बता दें कि पिछले वर्ष 8 मई को जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन किया गया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था। इस केंद्र में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए हर मंगलवार को दो मंत्री सुनवाई करेंगे। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए संगठन से उपाध्यक्ष और मंत्री दो घंटे उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हम भष्टाचार करने नही आये। हम जनता की सेवा करने आये है। हम किसी अपराधी के पक्ष में नही है। हम केवल विकास के लिए आये हैं।

ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में भूमाफिया ने बेच दी थाने की जमीन

ये भी पढ़ेंः नामांकन से पहले बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे बुक्कल नवाब

Related posts

जिला प्रशासन की 12 टीमों ने किया सभी सीएचसी पीएचसी पर एक साथ औचक निरीक्षण

Short News
7 years ago

निकाय चुनाव: आज 24 जिलों में थमेगा प्रचार का शोर

Kamal Tiwari
7 years ago

अमर सिंह और शिवपाल के खिलाफ नहीं सुन सकता- सपा प्रमुख

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version