2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया हुआ है। इसके बाद से मीडिया में बाहुबली रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन करने की खबरों में तेजी आना शुरू हो गयी है। हालाँकि रमाकांत यादव सपा ज्वाइन करते हैं तो बीजेपी के लिए झटका तो होगा लेकिन इसके बाद भी भाजपा के पास कई बड़े नेता हैं जो सपा को टक्कर दे सकते हैं।

कन्नौज से लड़ेंगे, मैनपुरी से मुलायम :

सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मैं कन्नौज से 2019 का लोकसभा चुनाव लडूंगा। वहीँ नेताजी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और डिंपल इस बार चुनाव मैंदान में नहीं उतरेंगी। हालाँकि डिंपल यादव के चुनाव न लड़ने का इशारा अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था जब उनसे सपा में परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा गया था। अखिलेश यादव ने अब इन मुद्दों पर आधिकारिक पुष्टि कर दी है। बसपा से गठबंधन पर अखिलेश यादव कहते आये हैं कि बसपा से गठबंधन में हम किसी भी तरह का त्याग करने के लिए तैयार हैं।

बीजेपी के पास हैं कई नामचीन चेहरे :

अखिलेश यादव के मुलायम सिंह के इस बार मैनपुरी से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से बाहुबली रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन करने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिनों उनकी, अबू आजमी और अखिलेश यादव की मुलाकात की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि आजमगढ़ में रमाकांत से बड़ा चेहरा बीजेपी के पास नहीं है। रमाकांत के सपा में जाने की खबरों के साथ ही बीजेपी के अन्य नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश कर दी है। भाजपा में संगीता तिवारी और जनार्दन सिंह गौतम का नाम प्रत्याशी के तौर पर सामने आ रहा है लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: ठाकुरगंज में श्रम विभाग के संविदा कर्मी को बदमाशों ने गोली मारी

डीएम ने आश्रय गृहों पर छापा मारा,15 में से एक भी महिला उपस्थित नहीं मिली

मुरादाबाद: खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की महिला की हत्या

लखीमपुर: बाढ़ की चपेट में 170 गांव, दहशत और सदमे में ग्रामीण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें