उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी शनिवार 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में ‘छोटे लोहिया’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र(janeshwar mishra) के जन्मदिन कार्यक्रम को मनाएगी, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियां कर ली गयी हैं।

पुष्पांजलि देंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष(janeshwar mishra):

  • शनिवार को छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की जयंती है।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनेश्वर मिश्र की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10.30 बजे जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र में आयोजित किया गया है।

ईमानदार और साफ़ छवि वाले नेताओं में गिने जाते थे जनेश्वर मिश्र(janeshwar mishra):

  • छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनथही गाँव में हुआ था।
  • समाजवाद की प्रबल विचारधारा के चलते उन्हें छोटे लोहिया कहा जाता था।
  • गौरतलब है कि, देश में समाजवादी की लहर को बनाने का श्रेय राम मनोहर लोहिया को ही जाता है।
  • जनेश्वर मिश्र बहुत ही ईमानदार और साफ़ छवि वाले नेताओं में गिने जाते थे।
  • सात बार केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी उनके पास न ही अपना बंगला था और न ही गाड़ी

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने तैयार की युवाओं की ‘फ़ौज’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें