उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने शनिवार 5 अगस्त को राजधानी लखनऊ में ‘छोटे लोहिया‘ जनेश्वर मिश्र की 84वीं जयंती(janeshwar mishra birthday) पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था, कार्यक्रमों का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित किया गया था। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे।

अखिलेश यादव ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण(janeshwar mishra birthday):

  • समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया की 84वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया था।
  • जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

अखिलेश का बीजेपी पर हमला:

  • अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में बंदूकबाज और गुजरात में पत्थरबाज दिखाई दे रहे हैं।
  • उन्होंने अपने भाषण के द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
  • सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएलसी पत्थरबाजी कर रहे हैं।
  • आज के समय में सभी लोग कई तरह की ताकतों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने इस दौरान राहुल गाँधी पर गुजरात में हुए हमले की कड़ी निंदा की।
  • बीते दिनों से समाजवादी पार्टी के कई एमएलसी अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दे चुकें हैं।
  • सबसे पहले सपा के यशवंत सिंह और बुक्कल नवाब ने अपनी सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था।
  • सपा के ये दोनों ही पूर्व एमएलसी अब भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं

ईमानदार और साफ़ छवि वाले नेताओं में गिने जाते थे जनेश्वर मिश्र(janeshwar mishra birthday):

  • छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनथही गाँव में हुआ था।
  • समाजवाद की प्रबल विचारधारा के चलते उन्हें छोटे लोहिया कहा जाता था।
  • गौरतलब है कि, देश में समाजवादी की लहर को बनाने का श्रेय राम मनोहर लोहिया को ही जाता है।
  • जनेश्वर मिश्र बहुत ही ईमानदार और साफ़ छवि वाले नेताओं में गिने जाते थे।
  • सात बार केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी उनके पास न ही अपना बंगला था और न ही गाड़ी

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने तैयार की युवाओं की ‘फ़ौज’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें