उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क(janeshwar mishra park) में सांप पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद अब कुत्तों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ नगर निगम को इस बाबत आदेश दिए हैं।

LDA ने लखनऊ नगर निगम को लिखा पत्र(janeshwar mishra park):

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ नगर निगम को एक पत्र लिखा है।
  • जिसमें नगर निगम को LDA द्वारा कुत्तों को पकड़ने का आदेश मिला है।
  • यह आदेश लखनऊ स्थित एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र के लिए दिया गया है।
  • LDA ने नगर निगम को पार्क में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की बात कही है।

पार्क में घूम रहे हैं दर्जनों आवारा कुत्ते(janeshwar mishra park):

  • जनेश्वर मिश्र पार्क में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए LDA ने नगर निगम को पत्र लिखा है।
  • पत्र में कहा गया है कि, पार्क के अन्दर दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं।
  • साथ ही पत्र में इस बात की भी आशंका जताई गयी है कि, पार्क में आने वाले पर्यटकों को इन कुत्तों से खतरा है।
  • यह पत्र LDA सचिव जय शंकर दुबे ने नगर निगम को लिखा है।
  • साथ ही पत्र में कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी बात कही गयी है।

साँपों को पकड़ने के लिए खर्च हुए थे करोड़ों(janeshwar mishra park):

  • लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क है।
  • हाल ही में कुछ समय पहले एक जानकारी के मुताबिक,
  • जनेश्वर मिश्र पार्क में साँपों को पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये गए थे।
  • पूर्व की समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में पार्क के अन्दर साँपों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला था।
  • यह टेंडर सरकार द्वारा करीब 9 करोड़ रुपये के निकाले गए थे।
  • इन टेंडरों को लेकर समाजवादी सरकार की काफी आलोचना भी की गयी थी।

ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र पार्क में फिर हुआ राष्ट्रीय झंडे का अपमान !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें