[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से ही भाजपा सरकार ने अखिलेश सरकार के सभी फैसलों का पलटना शुरू कर दिया है। अखिलेश सरकार में शुरू की गई कई योजनाओं की भाजपा सरकार जांच भी शुरू करवा चुकी है। अब इसी क्रम में सपा को एक और बड़ा झटका (samajwadi party state conference) मिल गया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सम्मेलन के लिए नहीं मिल रहा जनेश्वर पार्क :

  • समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी और उसकी सत्ता से विदाई हुई थी।
  • भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत मिला और उसने सालों के सूखे के बाद सत्ता में वापसी की है।
  • सरकार बदलने के बाद योजनाओं का बदला जाना भी अब आम बात हो गया है।
  • भाजपा सरकार ने भी आते ही सपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया।
  • इसके अलावा सपा सरकार में किये गए विकास कार्यों की जाँच भी शुरू करवा दी गयी है।
  • अब समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका मिलता हुआ दिख रहा है।
  • 23 सितंबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मलेन होना है।
  • मगर सपा को सम्मलेन के लिए लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें, सितंबर की इस तारीख से करें लखनऊ मेट्रो में सफर

  • दरअसल हाईकोर्ट के आदेश पर LDA ने पार्कों में आयोजन पर रोक लगाई है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने LDA वीसी को पार्क आवंटन का पत्र भेजा है।
  • 376 एकड़ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक जगह पर समरोह स्थल बना हुआ है।
  • ये पार्क सपा सरकार में 350 करोड़ रूपये खर्च करके बनवाया गया था।
  • जनेश्वर मिश्र पार्क सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में एक था।
  • हाईकोर्ट के आदेश पर LDA ने सपा के प्रदेश सम्मलेन के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
  • अब देखना है कि 23 सितंबर से पहले सपा को ये पार्क मिलता है या नहीं।

ये भी पढ़ें, लखनऊ मेट्रो ने अपनी नई वेबसाइट का किया अनावरण

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें