विवाद के दौरान मनबढ़ों ने आधा दर्जन मड़हों को किया था  आग के हवाले|

जौनपुर| यूपी के जौनपुर मे  बीती रात जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र भदेठी गांव में बच्चों को विवाद को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया था। जहा हुए मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। विवाद के दौरान मनबढ़ों ने आधा दर्जन मड़हों को आग के हवाले कर दिया था घटना की जानकारी मिलते ही देर रात डीएम एसपी मौके पर पहुचे थे जहा मामले को शांत करवाते हुए पीड़ित परिवाऱो को 5000 रुपए की धनराशि के साथ 2 पैकेट फ़ूड पैकेट दिया था वही दोपहर कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकता किए। ​कमिश्नर ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

बच्चों से मामूली बात को लेकर उपजा था विवाद |

दरहसल जनपद में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव की हरिजन बस्ती में मुस्लिम पक्ष के कुछ लड़के गए थे। हरजन पक्ष के बच्चों से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हरजन पक्ष के सैकड़ों लोग जुट गए और मुस्लिम पक्ष के लड़कों को घेरकर मारना पीटना शुरू कर दिया।इसमें मुस्लिम पक्ष के जैद, प्लावर, नवीद समेत 6 व हरिजन पक्ष के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद गुस्साए एक समुदाय के लोगों ने हरिजन बस्ती के आधा दर्जन मड़हे को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद वहां तनाव फैल गया। किसी ने सूचना पुलिस को दी तो टीम मौके पर पहुंची पूछताछ में मुस्लिम पक्ष ने सफाई दी कि हरिजन पक्ष ने मड़हा खुद जलाया है।

एक पक्षीय कार्यवाही में 57 लोगों के खिलाफ नामजद 27 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया |

घटना के बाद मुस्लिम पक्ष घायलों को लेकर थाने पहुंचा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।उनके घायलो की तहरीर नहीं ली गई। एक पक्षीय कार्यवाही में दलित पक्ष के दर्जनभर लोगों का बुधवार को मेडिकल कराकर राजेश गौतम की तहरीर पर 57 लोगों के खिलाफ नामजद 27 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज किया। प्रधान हिटलर समेत 38 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बुधवार को कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिला अधिकारी दिनेश सिंह ,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर  मुआयना किया। पीडित लोगों को लोगों को मुआवजा खाद्यान्न राहत सामग्री देने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष को आरोपी लोगों पर कङी से कङी कार्रवाई का निर्देश दिया।

दलित लोगों ने राशन सामाग्री सुबह लौटाया आक्रोश जताया|

आगजनी के के बाद पीङित दलित बस्ती के दो दर्जन लोगों को  प्रशासन ने राशन किट मुहैया कराया गया था। जिसे दलित बस्ती के लोगों ने घटिया व खराब बताते हुए सुबह वापस कर सड़क पर इकट्ठा कर दिया। कहा कि इसमें कीडे पङे है और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शित करने लगे। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर तहसीलदार अभिषेक राय ने उन्हें दूसरा राशन किट उपलब्ध कराया और 7 लोगों को क्षतिपूर्ति के लिए पांच हजार रुपये भी दिया ।  उन्होंने कहा कि  राशन किट ठीक था। लेकिन उन्हें भ्रमित कर दिया गया था।तत्काल उस बदल दिया गया ।पीडितों को और जो भी जरूरत होगी उन्हें राहत मुहैया कराई जाएगी।

घटना पे बोले आईजी |

वही इस पूरी घटनाक्रम पे जानकारी देते हुए आईजी विजय सिंह मीना ने कहा कि जो भी लोग घटना में शामिल थे सभी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें