Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

Jaunpur: भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने वर्चुअल पत्रकार वार्ता में गिनाई आत्मनिर्भर भारत की खूबियाँ

वर्चुअल पत्रकार वार्ता का आयोजन,गिनाई खूबियां।

जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।जहाँ भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर अभियान न केवल कोविद-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बना रहा है। पीएम का आत्मनिर्भर भारत का विजन भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगा। वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से बातचीत मे क्षेत्र अध्यक्ष ने आत्मनिर्भर भारत की खूबियाँ गिनाते हुए कहा कि “वोकल फार लोकल” एण्ड “मेक इट ग्लोबल” को अपनाने से ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत विश्व स्तर पर नई ऊँचाईयों को छूने में सफल होगा।

एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू।

महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि आत्मनिर्भर अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए 16 योजनाएं लागू की गई है। दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के हित में कई कदम उठाए गये है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर अभियान के तहत केन्द्र सरकार ने 12 मई को 20 लाख करोड़ रूपये की आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की। इसके साथ गांव व गरीब का विशेष ध्यान रखते हुए 1 लाख 70 हजार करोड़ रूपये की पीएम गरीब कल्याण योजना की घोषणा की।

 सभी को मिल रहा लाभ।

किसान सम्मान निधि एवं महिला जनधन खातों में 500-500 रूपये की तीन किश्ते तथा उज्जवला योजना के तहत 8.19 करोड़ से अधिक महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये गये। इसके अलावा बुजुर्गों, विधवाओं ,दिव्यांगो को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी गयीं। क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 80 करोड़ गरीबों व प्रवासी मजदूरों को नवम्बर तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि एमएसएमई के लिए तीन लाख करोड़ रुपए दिए गये है।

ग्लोबल टेंडर पर रोक 200 करोड़ रूपये तक के सरकारी टेंडर स्थानीय लोगों को।

ग्लोबल टेंडर पर रोक लगाते हुए 200 करोड़ रूपये तक के सरकारी टेंडर स्थानीय लोगों को दिये जायेगे। “वन नेशन वन कार्ड” योजना लागू होने से गरीब देश में कही भी अनाज प्राप्त कर सकेगा।इसी तरह एक राष्ट्र एक बाजार लागू होने से किसान अपना उत्पाद देश में कही भी बेच सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को मजबूती प्रदान करने के लिए भी सरकार ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।

भारत विश्व का एक सशक्त राष्ट्र बनकर उभरेगा।-महेशचन्द्र श्रीवास्तव।

वही महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की मजबूती के लिए 2.50 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड बनाने,एग्री इंफ़्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख करोड़ रुपए एवं मनरेगा में 40 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि खर्च की जायेगी।इसके अतिरिक्त रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का बढावा, पीपीपी माडल पर अन्तराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण होगा।प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना, पशुपालन अवसंरचना विकास कोष, फॉर्मिग रिफार्म्स, फसलों का समर्थन मूल्य सहित अन्य तमाम विषयों पर सरकार ने व्यवस्था निर्धारित की है जिससे देश की जरूरतों के साथ साथ दुसरो के आवश्यक्ताओं लिए भी हम सक्षम हो सकेंगे देश मे रोजगार की पुर्ती होगी।और भारत विश्व का एक सशक्त राष्ट्र बनकर उभरेगा।

कोविड 19 से जीवन संघर्ष मे मनरेगा जरूरत मंदो के लिए संजीवनी।

उन्होंने कहा की कोविड 19 से जीवन संघर्ष मे मनरेगा जरूरत मंदो के लिए संजीवनी बनकर उभरा है।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य बढाने के साथ कई फैसले किये है। उन्होंने कहा देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है।

Related posts

ग्राम प्रधान के फर्जीवाड़ा का हुआ खुलासा। ग्राम प्रधान ने प्रथम निधि से चार सालो में स्टेशनरी खर्च के लिए निकाला 17 लाख 75 हजार रूपये। एक साल में स्टेशनरी खर्च के लिए ग्राम प्रधान निकाल सकता है सिर्फ 20 हजार ही रूपये। विकास खण्ड गिलौला क्षेत्र के कटहा गांव में हुआ फर्जीवाडा।

Desk
7 years ago

10 लाख नेपाली करेंसी के साथ धरा गया नेपाली युवक

kumar Rahul
7 years ago

राशन कार्ड में हज़ारों लोगों का ग़लत लिंक हुआ आधार कार्ड

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version