खुद को समाजवादी ना बताकर मुलायमवादी बताने वाले राज्यसभा सांसद और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अजीज दिल अमर के दर्द पर आज मुख्यमंत्री ने मरहम लगाने का काम किया। बता दें कि कुछ दिन पहले अमर सिंह ने राज्यसभा से इस्तीफे की धमकी दी थी। अमर सिंह ने कहा था कि राज्यसभा सीट के बदले उन्हें अपमान झेलना पड़ रहा है।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके जख्मों पर मरहम लगाते हुए उनकी खास मित्र जयाप्रदा को आज कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया।
  • जयाप्रदा अब उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • उनको कैबिनेट मंत्री की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष विख्यात गीतकार गोपाल दास नीरज हैं।

शिवपाल के बाद अब अमर सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी

क्या थी शिकायतः

  • अमर सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फोन पर बात नहीं करते हैं।
  • जब उनसे फोन पर बात करने की कोशिश की जाती है तो बात नहीं हो पाती।
  • उनके सचिव कहते हैं कि आपका नाम लिस्ट में डाल दिया गया है।
  • आपको बता दिया जाएगा, आप से बात करवा दी जाएगी।
  • अमर सिंह ने कहा था कि वह अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को सौपेंगे।
  • उन्होने कहा कि इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू उनके आदर्श हैं।
  • अमर सिहं ने कहा, ‘जयाप्रदा के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
  • उनको भी अपमानित किया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति से ज्यादा व्यक्तिगत रिश्ते मायने रखते हैं।

मथुरा हिंसा केन्द्र की नाकामी का नतीजा, आईबी ने नहीं दी कोई सूचना- अमर सिंह !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें