Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

2019 का लोकसभा चुनाव रामपुर से लड़ सकती हैं जयाप्रदा

यूपी के विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी में हुए गृहयुद्ध में राज्य सभा सांसद अमर सिंह मुख्य विलन बन कर उभरे थे। अखिलेश यादव ने सपा का अध्यक्ष बनने के साथ ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से अखिलेश यादव और अमर सिंह के बीच सियासी लड़ाई शुरू हो गयी है। 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को झटका देने की अमर सिंह ने तैयारी शुरू कर दी है। खबर मिल रही है कि वे अपनी करीबी पूर्व सपा नेता और फिल्म अभिनेत्री को लोकसभा चुनाव में लड़ाने की तैयारी में हैं।

रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं जया प्रदा :

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले रामपुर में जयाप्रदा की चर्चाएँ तेज हो गयी हैं। जयाप्रदा ने 10 सालों तक रामपुर का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया था। सूत्रों से खबर है कि पूर्व सपा नेता एक बार फिर से रामपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। हालाँकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है मगर रामपुर की जनता के बीच आज भी जयाप्रदा की लोकप्रियता वैसी ही बनी हुई है। रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खां का गृहनगर है। ये वही आजम हैं जिनके कारण जयाप्रदा 2 बार लोकसभा पहुंची थी। मगर उसके बाद आजम और जयाप्रदा के बीच दूरियाँ बढ़ गयी थी जिसके कारण उनके बीच दूरियां आ गयी थी।

 

ये भी पढ़ें: गोंडा में GRP के जवानों ने फौजी को पीटा, गुस्साई भीड़ ने GRP के जवानों को धुना

भाजपा से लड़ सकती हैं चुनाव :

सियासी गलियारों में ये ख़बरें चल रही हैं कि जयाप्रदा 2019 का लोकसभा चुनाव रामपुर से लड़ सकती हैं। साथ ही खबरें हैं कि वे इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। हालाँकि वह अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुईं हैं। जयाप्रदा साल 2004 से 2014 तक रामपुर की सांसद रह चुकी हैं। मगर अमर सिंह के सपा के साथ रिश्ते खराब हो जाने के बाद उन्हें और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से वे सपा से बिलकुल किनारे हो गयी थी। रामपुर में आजम के विरोधी भी जयाप्रदा को चुनाव लड़ाने के पक्षधर हैं। उन्हें भी जयाप्रदा के चुनाव लड़ने के ऐलान करने का इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें: बरेली में पशु तस्करों के पास मिला मेनका गांधी का लेटर पैड

Related posts

आज देश में जो सुशासन है वो मोदी जी के कारण है : केशव प्रसाद मौर्या

UP ORG DESK
6 years ago

पति ने छोड़ा खाना-पीना, फांसी से लटकती मिली ईयरफोन लगी लाश मामले की जाँच में जुटी पुलिस |

Desk Reporter
4 years ago

गेटमैन रेलवे फाटक बंद करने को भूला, ट्रेन से टकराकर कई घायल

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version