बीती रात तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और AIADMK प्रमुख जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर हॉस्पिटल के बाहर आते ही पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर दौड़ गयी। देश भर से सभी बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये है।

सबसे अलग था अम्मा का व्यक्तित्व :

  • तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के दिवंगत शरीर के अंतिम दर्शन हेतु पीएम मोदी, राहुल गाँधी समेत कई लोग पहुंचे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी `अम्मा` के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/805978348828512256

  • उन्होंने एक शोक सन्देश जारी कर कहा कि जयललिता जी का व्यक्तित्व सबसे अलग और ख़ास था।
  • सिर्फ तमिलनाडु की जनता ने नहीं, देश ने एक अच्छा और होनहार नेता खो दिया है।

यह भी पढ़े : मुख्य द्वार पर ‘टूटे दांत वाले हाथियों’ के साथ अम्बेडकर स्मारक अव्यवस्था का शिकार!

  • उन्होंने जनता के लिए एक सफल नेता के रूप में कार्य करते हुए कई जनकल्याणकारी कार्य किये।
  • अखिलेश यादव के अलावा बसपा प्रमुख मायावती ने भी जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  • उन्होंने आज कहा कि जयललिता को सभी धर्मो और पक्षों का समर्थन प्राप्त था।
  • ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवारजनो को दुःख सहन करने की ताकत प्रदान करे।

यह भी पढ़े : भाजपा के लोगों की नीयत और नीतियां दलित विरोधी- मायावती

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें