लखनऊ से जेद्दा जा रहे एक यात्री को सऊदी अरबिया एयरलाइंस की प्लाइट में दिल का दौरा पड़ गया। फ्लाइट में सफर कर रहे एक डॉक्टर ने उसे इलाज मुहैया कराया। फ्लाइट कराची शहर के ऊपर उड़ान भर रही थी कि यात्री की हालत गंभीर हो गई। इस पर पायलट ने प्लेन की दिल्ली वापस जाकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद पायलेट ने दोबारा उड़ान भरने से मना कर दिया। इसके चलते प्लेन करीब 14 घंटे बाद दिल्ली से उड़ान भर सका। (saudi arabia flight)
NTPC के अधिकारियों को AIIMS, श्रमिकों को सरकारी अस्पताल में मरने को छोड़ा
क्या है पूरा मामला?
- जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरबिया की एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर एसवी-851 में गड़बड़ी आ गई थी।
- इस कारण विमान ने लखनऊ से बुधवार की शाम 5:30 बजे की बजाय रात 10:30 बजे जेद्दा के लिए उड़ान भरी।
- रात करीब 11:30 बजे विमान में परिवार के पांच सदस्यों के साथ इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे एक यात्री को हार्ट अटैक पड़ गया।
NTPC ब्लास्ट: 3 घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से भेजा एम्स
- बिजनेस क्लास में सफर कर रहे शहर के डॉ. सलमान खालिद ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
- इस बीच पायलेट के पूछने पर डॉ. ने बताया कि यात्री को हर हाल में एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचना होगा।
- उस वक्त विमान कराची के ऊपर उड़ान भर रहा था।
- पायलेट ने बिना देरी एटीसी दिल्ली बात कारके फ्लाइट की वापस लैंडिंग इंदिरागांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करा दी।
रायबरेली: ऊंचाहार एनटीपीसी हादसे में 26 की मौत, 200 से अधिक श्रमिक घायल
- यहां से मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- लैंडिंग के बाद पायलेट ने दोबारा उड़ान भरने से मना कर दिया।
- इसके चलते प्लेन करीब 14 घंटे बाद दिल्ली से उड़ान भर सका।
- इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे। (saudi arabia flight)
रायबरेली: ऊंचाहार में NTPC का बॉयलर फटने से 200 श्रमिक घायल
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.