यूपी के झांसी जिले में अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां बेखौफ (Junkies drink alcohol) अपराधी बड़ी फुर्ती के साथ लूट, छिनैती, हत्या और छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधों की बढ़ोत्तरी इसलिए हो रही है क्योंकि पुलिस बूथों में पुलिस नहीं बल्कि नशेड़ियों का अड्डा है।

वीडियो: यूपी के इस थाने पर पहरा देते हैं जानवर!

  • यह हम नहीं बल्कि ये सदर बाजार स्थित इस पुलिस बूथ की तस्वीरें इसकी खुद गवाह हैं।
  • स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस बूथों में रात होते पुलिस गायब हो जाती है और यहां नशेड़ी शराब पीते हैं।
  • जब वह नशे में टल्ली हो जाते हैं तो बूथ के अंदर ही सो जाते हैं।

साईकिल चलाकर राजू श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ दिए यातायात के टिप्स!

कोतवाली में पहरा देते हैं जानवर!

  • दरअसल ये पूरा मामला झांसी जिले के शहर कोतवाली का मामला है।
  • कहने को तो ये कोतवाली काफी पॉस इलाके में है, लेकिन इसे देखकर आप कहेंगे कि ये तो तबेलों से भी ख़राब है।
  • कोतवाली के गेट में अगर आप शिकायत लेकर जा रहे हैं तो यहां रात में पहरेदार नहीं मिलेंगे।
  • बल्कि उनकी जगह जानवर पहरेदारी करते मिलेंगे।
  • स्थानीय लोगों की माने तो यहां गोबर और गंदगी के कारण अंदर घुसने में भी घिन आती है।
  • लेकिन वर्दीधारी खानापूर्ति के लिए जैसे तैसे ड्यूटी कर रहे हैं।

सीजेएम कोर्ट ने गायत्री के खिलाफ संज्ञान लिया!

लूट की घटनाओं से थर्राया झांसी

  • झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस की सक्रियता का आलम यह है कि पिछले इस सप्ताह में करीब आधा दर्जन से अधिक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
  • लेकिन सक्रियता की ताल ठोंकने वाली पुलिस को बदमाश आये दिन चुनौती देकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
  • असलियत यह है कि पुलिस इन वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रही है।

हाई कोर्ट: मुख्य सचिव देखें दो IAS पर शिकायत का मामला!

एसएसपी को सम्मान का शौक

  • बताया जा रहा है कि झांसी के एसएसपी अजय शुक्ल को सम्मान का बड़ा शौक है।
  • इसीलिए पिछले दिनों फिरोजाबाद जिले से कथित तौर पर अपहरण किये गए कारोबारी संजीव गुप्ता की बरामदगी के बाद झांसी के व्यापारियों ने एसएसपी का सम्मान किया।
  • इससे वह बहुत खुश दिखे लेकिन जब फिरोजाबाद पुलिस ने कारोबारी और उसकी पत्नी को अपहरण का नाटक करने के आरोप में (Junkies drink alcohol) गिरफ्तार कर लिया तो लोगों ने खूब खिल्ली उड़ाई।

फिरोजाबाद: कारोबारी संजीव गुप्ता पत्नी सहित गिरफ्तार!

 

https://youtu.be/KtTSWVlZqzA

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें