उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भगवान झूलेलाल की जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी में इस मौके पर उनके भक्तों द्वारा उनकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस बार यात्रा के जुलूस में सबसे आगे फीमेल बाइकर्स हाथ में झंडा लेकर और जयकारा लगाते हुए चलेंगी। भगवान झूलेलाल शोभायात्रा समिति के प्रवक्ता और व्यापारी अशोक मोतियानी ने बताया कि, इस बार की शोभायात्रा की कमान महिलाओं के हाथ में होगी।

कई प्रकार के आयोजन:

भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर आज राजधानी में कई तरह के आयोजन किये जायेंगे,

  • झूलेलाल शोभायात्रा समिति द्वारा जुलूस निकाला जायेगा।
  • जुलूस मवैया चौराहा से शुरू होकर नाका हिंडोला, अमीनाबाद, कैसरबाग, नॉवेल्टी चौराहा, कैपिटल सिनेमा से होकर शाम को हजरतगंज पहुंचेगा।
  • अखंड पाठ के बाद बहराना साहिब की सवारी निकलेगी।
  • 12 बजे लंगर और मंदिर के ऊपर नया कलश चढ़ाया जाएगा।
  • 2 बजे से बहराणा साहिब को दर्शनों के लिए झूलेलाल मंदिर में रख जाएगा।
  • जुलूस को देखते हुए शहर में कई तरह के ट्रैफिक के इंतज़ाम किये गए हैं।

बुधवार को सिंधी गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी श्रीझूलेलाल मंदिर परिसर में लाई गई। गुरुनानक मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुशील बजाज ने जानकारी दी थी कि, 11 बजे बहराणा साहिब की सवारी सदर, सिविल लाइन, मकरोनिया से होकर वापिस झूलेलाल मंदिर पहुंचेगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें