केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद मंगलवार 6 जून को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे, जिसके तहत केन्द्रीय कानून मंत्री राजधानी लखनऊ में यूपी स्टेट लीगल सर्विसेज के कॉमन सर्विस सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की थी। कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय कानून मंत्री ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस(joint press conference) को संबोधित किया था। गौरतलब है कि, यह कांफ्रेंस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय कानून मंत्री की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस थी।
संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस(joint press conference) में केन्द्रीय कानून मंत्री के मुख्य बयान:
- लखनऊ HC में मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया गया।
- जिसके तहत केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद राजधानी लखनऊ के दौरे पर आये थे।
- लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कानून मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस(joint press conference) को संबोधित किया।
- कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, 6 महीने में उत्तर प्रदेश के 100 हॉस्पिटल E-हॉस्पिटल पर आ रहे हैं।
- IT के क्षेत्र में सबको अवसर मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश के जवानों में IT की चाहत है।
- हम छोटे-छोटे शहरों में BPO लगायेंगे।
- BPO में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- गाजीपुर, उन्नाव बरेली में BPO लगाएंगे।
- 1500 सीटों का BPO बुंदेलखंड में खोला जायेगा।
- आज लखनऊ में ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है।
- आज हमने UP के 500 कॉमन सर्विस सेंटर को टेली लॉ से जोड़ा है।
- हमारी कोशिश है कि यूपी आईटी हब बने और इसकी अगुवाई करे।
संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान:
पेंडिंग केसों पर बात हुई:
- मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानून मंत्री की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गयी थी।
- जिसमें मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, न्यायिक क्षेत्रों में पेंडिंग केसों पर बात हुई।
- प्रदेश में कानून का राज है और कानून का राज रहेगा।
- विपक्ष माहौल बिगड़ रहा है।