उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में कैलाश मानसरोवर यात्रा(kailash mansarovar yatra) के लिए सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की थी, जिसके तहत मंगलवार 13 जून को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर सिन्धु दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांटे चेक(kailash mansarovar yatra):

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में अनुदान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया था।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
  • कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों के जत्थे को अनुदान वितरित किया गया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों को 1-1 लाख रुपये का चेक वितरित किया।
  • जिसके तहत मानसरोवर यात्रा के लिए 94 और सिन्धु दर्शन के लिए 71 लोगों को चेक बांटे गए।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर यात्रा के लिए 1-1 लाख की सब्सिडी देने की बात कही थी।

इन्हें मिला राज्य सरकार की ओर से अनुदान(kailash mansarovar yatra):

  • धीरज राजपाल,
  • सुमित,
  • रोहित,
  • हरीश मध्यान,
  • पंकज मध्यान,
  • नम्रता मध्यान,
  • मिनीत मध्यान,
  • महेश आहूजा।

धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन(kailash mansarovar yatra):

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 केडी में मानसरोवर और सिन्धु दर्शन के लिए यात्रियों के जत्थे को अनुदान दिया।
  • जिसके तहत सभी को एक-एक लाख के चेक वितरित किये गए।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट की भी शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: RBI ने फिर जारी किये 500 के नए नोट, जाने क्या है इसमें खास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें