उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग में कैलाश मानसरोवर यात्रा(kailash mansarovar yatra program) के लिए सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की थी, जिसके तहत मंगलवार 13 जून को मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर सिन्धु दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए अनुदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में मानसरोवर के 94 और सिन्धु दर्शन के 71 यात्रियों को अनुदान राशि वितरित की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

सरकारी अनुदान की व्यवस्था इसलिए की दर्शन कर सकें(kailash mansarovar yatra program):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मानसरोवर के यात्रियों के पहले जत्थे को अनुदान राशि वितरित की।
  • इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि, कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए विशेष रूप सरकारी अनुदान की व्यवस्था की गयी है।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, ताकि आप वहां जाकर दर्शन कर सकें।

धर्म सिर्फ पूजा-पाठ का नाम नहीं है(kailash mansarovar yatra program):

  • मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, धर्म सीएफ पूजा-पाठ का नाम नहीं है।
  • इसी में सीएम योगी ने आगे जोड़ा कि, धर्म का स्वरुप विराट है जो व्यक्ति को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, धर्म को संकुचित दायरे में कैद नहीं करनी चाहिए।
  • सीएम योगी ने आगे कहा कि, सरकार के भरोसे रहकर हम धार्मिक यात्रायें करें, इसको थोड़ा कम करना होगा।
  • हर कार्य के लिए सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, इससे समाज में अव्यवस्था फैलती है।
  • CM योगी ने आगे कहा कि, कैलाश मानसरोवर एक दुर्गम यात्रा है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, लाखों किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें