राजधानी के ग्रामीण इलाकों में बदमाशों का (kakori dacoity) तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली कई डकैती की वारदातों के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी कि बीती रात आधा दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया।

वीडियो: हत्या के विरोध में नाका चौराहे पर बवाल, शव रखकर प्रदर्शन

  • बदमाशों ने घर में महिला को अकेला पाकर उसे बंधक बना लिया।
  • इस दौरान बदमाशों ने उसके घर में जमकर लूटपाट की।
  • आरोप है कि महिला ने जब गहनों के बारे में जानकारी नहीं दी दी तो बदमाशों ने उसके ऊपर कातिलाना हमला करके लहूलुहान कर दिया।
  • महिला का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे बिजली के करंट का झटका दिया।
  • बदमाशों ने महिला के घर में घंटों लूटपाट की और फरार हो गए।
  • बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकठ्ठा हुए।
  • पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

नाका में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, आरोपी 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार

क्या है पूरा घटनाक्रम?

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कुशमौरा गांव में रहने वाली तारा देवी बीती रात घर पर अकेली थी।
  • पीड़िता के ने बताया (kakori dacoity) कि वह घर पर सो रही थी कि रात करीब 1:20 बजे छत फांदकर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए।
  • बदमाशों के हाथ में असलहे, लोहे के रॉड थे सभी ने मुंह बांध रखा था।
  • पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उससे जेवर मांगे तो उसने मना किया।
  • इस पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटने लगे।
  • बदमाशों की पिटाई से जब वह चीखने लगी तो बदमाशों ने उसे बिजली का करंट लगाया।
  • इस दौरान बदमाशों ने घर में रखी करीब 16 हजार रूपये की नगदी और 40 हजार रुपये के जेवर लूट लिए।

उन्नाव: अजगैन में स्कूल बस पलटी, 14 बच्चे घायल

  • घंटो घर खंगालने के बाद बदमाश फरार हो गए।
  • जब पीड़िता ने बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
  • इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

वीडियो: लखनऊ के नाका में होटल मालिक की हत्या का CCTV आया सामने

एक हप्ते पहले भी घर में घुसे थे बदमाश

  • ग्रामीणों ने बताया कि कुशमौरा गांव में अभी एक हप्ते पहले भी बदमाश आये थे।
  • किसान के घर बदमाश घुसे बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया था।
  • इस मामले में भी पुलिस ने लूटपाट के बजाए अज्ञात लोगों के विरूद्व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।
  • उस दिन और बीती रात हुई घटना में में बदमाशों की संख्या 6-7 ही रही।
  • ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस इलाके में कभी गस्त नहीं करती।
  • आरोप यह भी है कि डकैती जैसी घटना में भी धाराओं को कम करके मामला दर्ज करती है।
  • वहीं डकैती के इस मामले में थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि यह चोरी की घटना है।
  • बदमाश चोरी की नियत से घुसे थे।
  • बदमाशों ने महिला को पीटकर करंट लगाया है।
  • पीड़िता की तहरीर के आधार पर (kakori dacoity) केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बसपा के गढ़ में इस सम्मान के जरिए पकड़ बनायेगी भाजपा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें