शिया धर्मगुरु मौलाना कल्‍बे सादिक का कहना है कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक कल जामा मस्जिद ग्वालटोली में शायर नजीर कानपुरी की याद में एक मजलिस को सम्बोधित कर रहें थें। इस दौरान सादिक ने कहा कि दुनिया में जो भी आतंकवादी है वह मुसलमान नहीं हो सकता है।

  • इसके साथ ही कल्बे सादिक ने गरीबी और अशिक्षा को दो बड़ी बीमारियां बताया।
  • उन्होन कहा कि मुसलमान जितनी जल्दी इनसे छुटकारा पा जायेगा, तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
  • सादिक ने कहा कि मलेशिया और ईरान को छोड़कर पूरी दुनिया के लोग एक-दूसरे से लड़ रहें हैं।
  • सादिक ने दुनिया में फैली हुई अशांति के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया।
  • मौलाना ने कहा कि दोनों मुल्क दुनिया में अशांति फैलाकर किसी तरह अपने हथियारों को बेचना चाहते हैं।
  • उन्होने कहा कि कुरान में किसी भी जगह आस्था का जिक्र नहीं है, क्योंकि आस्था बदल सकती है।
  • धर्मगुरू ने कहा कि आस्था तो बदल सकती है, लेकिन ईमान कभी नहीं बदलता है।
  • इससे पहले भी सादिक मुस्लमानो को आगाह कर चुकें हैं कि वो उन सभी चीजों से दूर रहें, जो इंसानियत के खिलाफ है।
  • सादिक ने कहा कि ‘अगर आप हिंसा का सहारा लेते हैं, तो आपका भी सफाया हो जाएगा।’

पाकिस्तान डूबता जहाज, कश्मीर उसकी सवारी नहीं करेगा- कल्बे सादिक

कश्मीरियों की भावना का ध्यान रखे सरकारः

  • शिया धर्मगुरु का कहना है कि कश्मीर के मामले में वहां की आवाम से राय मशविरा करना जरूरी है।
  • कश्मीर में खून खराबा तभी रूक सकता है, जब वहां की आवाम की भावनाओं को समझा जाये।
  • सादिक ने कहा कि पीओके हो या फिर कश्मीर लोगों की भावनाओं को समझा जाना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इधर उधर दिमाग लगाने की बजाय तालीम की ओर ध्यान देना चाहिए।
  • उन्होंने आह्वन किया कि मुसलमान होने के नाते सभी लोग एकजुट हों। मोहब्बत बढ़ाएं और देश के विकास के लिए काम करें।

शिया धर्मगुरु ने फ्रांस में हुए हमले की कड़ी निंदा की!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें