केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि 1000 व 500 के नोट बंद करने के ऐतिहासिक फैसले से भाजपा को चुनाव में लाभ मिलेगा। मालूम हो केन्द्रीय मंत्री इस वक्त यूपी के दौरे पर हैं। आज प्रतागढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कलराज मिश्र ने कहा कि 1000 और 500 के पुराने नोट बंद होने के बाद जनता सरकार के साथ है।

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मेट्रो का ट्रायल कराये जाने पर केन्द्रीय मंत्री ने आलोचना की।
  • कलराज मिश्र ने कहा कि मेट्रो के लिए पैसा केन्द्र सरकार ने दिया है।
  • लेकिन मेट्रो का ट्रायल समाजवादी पार्टी द्वारा किया जा रहा है।
  • अखिलेश यादव ने केन्द्रीय गृहमंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया।
  • केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव खुद ही मेट्रो का पूरा श्रेय लेना चाहते हैं।
  • जबकि लखनऊ मेंट्रो केन्द्र के सहयोग से बन रहा है।

मोदी सरकार ने उठाया साहसिक कदमः

  • कलराज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया है।
  • इसलिए कुछ तकलीफ होना स्वाभाविक है।
  • लेकिन, इसके बावजूद लोग फैसले की सराहना कर रहे हैं।
  • उन्होने कहा कि नोटबंदी के इस फैसले के ऐतिहासिक नतीजे सामने आएंगे।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद न चलने देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

चुनाव पर पड़ेगा नोटबंदी का असरः

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव में नोटबंदी के फैसले का असर पड़ेगा।
  • यह भाजपा के अनुकूल रहेगा।
  • उन्होने दावा किया कि यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
  • कलराज मिश्र ने बताया कि यूपी में कानून-व्यवस्था और विकास में मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।
  • साथ ही भाजपा यूपी में नोटबंदी के मुद्दे को भी प्रमुखता से रखेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें