Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पूर्वोत्तर में विजय के बाद उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित- कलराज मिश्र

sp bsp alliance

sp bsp alliance

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। बसपा का सपा को समर्थन देने के बाद सत्ता पक्ष भाजपा ने भी दोनों पार्टियों पर हमला करना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं के इन दिनों के भाषणों में कभी बसपा सुप्रीमों मायावती निशाने पर रहती हैं तो कभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहते हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद कलराज मिश्र ने सपा-बसपा के गठबंधन पर जमकर हमला किया।

भाजपा से भयभीत हैं विपक्षी :

इलाहाबाद के फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा जिले में पहुंचे हुए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा के बसपा को समर्थन देने पर करार हमला किया। कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की प्रबल विजय हुई है। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में चुनाव होने वाले हैं, वहां भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। भाजपा के माहौल को देखकर विपक्षी पार्टियां भयभीत हैं, तभी बसपा ने सपा को उप चुनाव में समर्थन दिया है। दोनों उपचुनावों में जनता ने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है।

 

ये भी पढ़ें: सपा के राज में थाने रहते थे गिरवीः योगी आदित्यनाथ

लोग नहीं भूले हैं गेस्टहाउस काण्ड :

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर की विजय के बाद उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। लोगों का भाजपा के लिए यह समर्थन आश्चर्य जनक है। बसपा के सपा को समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि लोग अब भी गेस्ट हाउस काण्ड को नहीं भूले होंगे। दलित मतदाता भी भाजपा की ओर आशा से देख रहा है। अब बसपा को छोड़कर दलित मतदाता भाजपा से जुड़ रहा है। बसपा के सपा को समर्थन से कार्यकर्ता सपा के साथ नहीं जायेगा। जनता ने सपा और बसपा को किनारे कर दिया है। आज भाजपा नेतृत्व के प्रति लोगों में विश्वास उत्पन्न हुआ है। सभी प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए योजनायें बनायी और काम किया लेकिन विकास निचले स्तर तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हुए।

 

ये भी पढ़ें: मैं ईद नहीं मनाता, मैं हिन्दू हूँ- सीएम योगी आदित्यनाथ

Related posts

हरदोई: यात्रियों से भरी बस ओवर ब्रिज से नीचे गिरी बस, दो की मौत 35 घायल

Sudhir Kumar
7 years ago

लखनऊ- आर्थो ऑपरेशन के नाम पर करोड़ का खेल

kumar Rahul
7 years ago

Unnao में नोडल अधिकारी का निरीक्षण।

Desk
4 years ago
Exit mobile version