राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शुक्रवार को 85वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मनाया गया। उनके आवास पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी कल्याण सिंह को बधाई दी है। वहीं उनके समर्थक मिठाई बांटकर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे थे।

राजस्थान के राज्यपाल हैं कल्याण सिंह

बता दें, कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मधौली गांव में हुआ था। उनके पिता तेजपाल सिंह और मां सीता की देखरेख में उनकी शिक्षा अलीगढ़ में ही हुई। कल्याण सिंह ने धर्म समाज डिग्री कॉलेज अलीगढ़ से बीए, एलटी किया। 1967 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 1985 से 2002 तक वह लगातार 6 बार विधायक चुने गए। कल्याण सिंह ने 24 जून 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

वर्तमान समय में वह राजस्थान के राज्यपाल हैं। कल्याण का जन्मदिन उनके समर्थकों ने हर जगह धूमधाम से मनाया गया। कल्याण सिंह के जन्मदिन पर काफी भीड़ देखने को मिली इस मौके पर उन्हें भाजपा के बड़े-बडे नेता भी बधाई देने पहुंच रहे थे। कल्याण सिंह आज अपने जन्मदिन पर उत्साहित लग रहे थे। वे वहां आने वालों से अलग मिलकर बधाई स्वीकार कर रहे थे और सबको मिठाई खाने के लिए भी आमंत्रित कर रहे थे। राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

आवास पर आयोजित जन्मदिन के मौके पर बधाई देने आए समर्थकों से बात कर रहे थे। सुबह से ही कल्याण सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि विकास के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। विकास में सभी दल अगर एक मत हो जाएं तो विकास की गति तेज हो जाएगी और यूपी की सूरत बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का विकास होगा तो जनता खुशहाल होगी।

 

[foogallery id=”168322″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें