भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बेटों को जगह मिली है।
कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के बेटों को मिली जगह:
- उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
- जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दो दिग्गज नेता कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के लड़कों को जगह दी गयी है।
- गौरतलब है कि, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह को उपाध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह को महासचिव बनाया गया है।
- इसके अलावा सूबे के शामली से पार्टी के विवादित नेता सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- आगामी चुनाव की कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सहायक अध्यक्ष तथा 15 सचिव शामिल हैं।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के विधायक पुत्र गोपाल टंडन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
- भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर को तरक्की देते हुए कार्यकारिणी में महासचिव बनाया है।
- वहीँ विधायक राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर बरक़रार रखा गया है, साथ ही नवीन जैन को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
- गौरतलब है कि, कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली बैठक झांसी में 16-17 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार