भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और सरकार की नीतियों के प्रचार के लिए कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। इसमें 10 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। लखनऊ में जहाँ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा इस बाइक रैली में शामिल होंगे तो वहीँ वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ बाइक रैली में शामिल होंगे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे खाने के पैकटों के लिए लड़ते दिख रहे हैं।

पीएम के संसदीय क्षेत्र में होंगे सीएम :

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होंगे। वहीँ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर में और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। इसके अलावा सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में रैली का हिस्सा बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी की तैयारी लोकसभा क्षेत्र में दस हजार बूथ कार्यकर्ताओं को बाइक रैली में शामिल करने की है।

इस मामले पर कमल संदेश बाइक रैली के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल बाराबंकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी गौतमबुद्धनगर, राज्यसaभा सदस्य विजयपाल तोमर मेरठ, अनिल अग्रवाल फिरोजाबाद, अशोक बाजपेयी उन्नाव, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी, डॉ. महेंद्र सिंह आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई में होने वाली रैली में शामिल होंगे।

https://twitter.com/Interceptors/status/1063673510868992000

भाजपा कार्यकर्ताओं में मची होड़ :

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा जहाँ अपनी तैयारियों में जुटी है तो वहीँ उसी के कार्यकर्ता इन तैयारियों में पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा की कमल संदेश यात्रा बाइक रैली के पहले बीजेपी वर्कर के बीच फ़ूड पैकेट की लूटमार देखने को मिली है। लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ता खाने के डिब्बों के लिए बवाल करते हुए दिखाई दिए हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें