कानपुर-बर्रा थाने में गुरुवार को एक ऐसी घटना घटी की पुलिस को भी समझ न आया की वो क्या करे। थाने में जब एक महिला ने अपने हाथ की नस काट कर अपने पति से मिलने की गुहार लगायी तो सभी पुलिसकर्मी हैरत में आ गए। हालांकि मामला पता करने के बाद भी पुलिसकर्मी उस पीड़ित महिला का मजाक उड़ाते रहे। जबकि पति और ससुराल वालों से परेशान वर्षा नाम की ये महिला पुलिस से गुहार लगाती रही।

वर्षा को स्टेशन पर छोड़ भाग गया था सागर

  • बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा दो में रहने वाले कुलदीप सिंह सिकुरिटी गार्ड है।
  • परिवार में पत्नी गिरजा बड़ा बेटा सूरज और छोटे बेटे सागर के साथ रहते है.
  • जानकारी के मुताबिक सागर ने डेढ़ साल पहले वर्षा से लव मैरिज की थी।
  • दोनों ही परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे।
  • ऐसे में सागर और वर्षा घर छोड़कर गाजियाबाद में रेंट पर रहने लगे थे .
  • जानकारी के मुताबिक सागर अपनी पत्नी को लेकर बीते मंगलवार को कानपुर सेन्ट्रल पर उतरे थे।
  •  सागर ट्वायलेट जाने की बात कह कर वर्षा को छोड़ कर भाग गया था।
  • वर्षा ने बताया कि बीती  18 फरवरी 2016 को उसकी शादी सागर से हुई थी।
  • सागर के पैरेंट्स ने वर्षा को अपने साथ रखने से मना कर दिया था।
  • ऐसे में वर्षा सागर के साथ गाजियाबाद चली गई और वही रहने लगी।
  • सागर की उसके पिता से फ़ोन पर बात होती रहती थी।
  • तभी सागर ने एक दिन वर्षा से कहा की पापा ने हमे कानपूर बुलाया है।
  • यह बात सुनकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई थी।
  • कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर पहुंचने पर सागर ट्वायलेट के बहाने गया।
  • दो घंटे इंतजार के बाद जब वह नहीं लौटा तो वर्षा अपनी ससुराल पहुची।
  • वर्षा के सास व् ससुर ने उसे अन्दर नही घुसने दिया। वह कहने लगे सागर यहाँ पर नही आया है।
  • वर्षा के मुताबिक कुलदीप को पता है है सागर कहा है लेकिन वह मुझे मिलने नही दे रहे है।
  • वह सागर की शादी कही दूसरी जगह करना चाहते है।
  •  फरियाद लेकर जब वर्षाथाने पहुची तो वहा मौजूद पुलिसकर्मियों  ने मेरा मजाक उड़ाया।
  • गोविन्द नगर सीओ आतिश कुमार के मुताबिक  महिला ने अपने हाथ में ब्लेड मारा है।
  • वह अपने ससुराल में रहने की जिद कर रही थी जिसकी वजह से हाथ काटा है।
  • महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें