उत्तर प्रदेश के कानपुर (देहात) की जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की कल हत्या कर दी गई है। प्रतिभा का शव कल दोपहर कानपुर के कैंट पुलिस स्टेशन स्थित सर्किट हाउस कालोनी में उनके घर के कमरे में मिला। प्रतिभा की हत्या उसके ही पति अभिषेक ने की है, अभिषेक ने प्रतिभा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की भरसक कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आ गयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिभा की गला घोंट कर हत्या की गई है और हत्या के पहले उन्हें काफी तड़पाया भी गया है।

  • प्रतिभा मुल रूप से उरर् के राजेंन्द्र नगर की निवासी थीं।
  • उनके पिता राजारा गौतम सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं।
  • प्रतिभा गौतम कानपुर देहात, माती में 2015 से तैनात थीं।
  • उन्होंने इसी वर्ष 29 जनवरी को दिल्ली के 7ए/61 डब्ल्यूईए चन्ना मार्केट करोलबाग निवासी अभिषेक से प्रेम विवाह किया था।
  • अभिषेक पेशे से वकील है और उसके पिता सुरेश चंद्र राजन सेवानिवृत्त जज हैं।

पोस्टमार्टम से हुआ मामले का खुलासाः

  • कल देर रात डीएम के आदेश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी मिश्रा, डॉ. अनुपम सचान, डॉ. रत्नेश ठाकुर और डॉ. अनीता गौतम के पैनल ने प्रतिभा के शव का पोस्टमार्टम किया।
  • पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
  • प्रतिभा करीब साढ़े तीन माह की गर्भवती थीं।
  • पोस्टमार्टम करने वाले पैनल ने गर्भाशय, नाखून सुरक्षित किए हैं।

अभिषेक ने की हत्या को आत्महत्या दिखाने की पूरी कोशिश!

तीन महीने से गर्भवती थी प्रतिभाः

  • कानपुर देहात में तैनात अतिरिक्त जिला जज प्रतिभा गौतम कानपुर में सरकारी आवास में रहती थीं।
  • वह मनु से प्रेम विवाह करने के बाद एक बार भी अपने घर नहीं गईं और वे तीन महीनों से प्रेगनेंट थीं।
  • बताया जा रहा है कि इस बीच पति-पत्नि के संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति थी।
  • प्रतिभा की मौत से एक दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हो रहा था।
  • इसके बाद जज गौतम का फोन स्विच ऑफ हो गया।
  • आधी रात को प्रतिभा का फोन ऑन हुआ और सुबह उनकी लाश मिली।

पति-ससुर पर एफआईआरः

  • प्रतिभा के पिता के तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर सुरेश चंद्र और सास के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
  • पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में भी ले लिया है।
  • अभिषेक के पिता मौजूदा समय में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के लोकपाल भी बताए जा रहे हैं।

टैंपो से पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाया गया प्रतिभा गौतम का शव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें