उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के निकट रविवार सुबह तड़के करीब 3:10 बजे पुखरायां स्टेशन पर पटना से इंदौर जा रही पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19321) की 14 बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। हादसे की खबर मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी, एनडीआरएफ, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के जवानों ने डिब्बों को कटर फंसे हुए लोगों को निकाल कर आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही, अभी भी बोगियों में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

  • इस भीषण हादसे में अब तक 142 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
  • हादसे में 400 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
  • इस हादसे में ट्रेन के तीन कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
  • यूपी पुलिस, सेना और एनडीआरएफ के जवानों ने मिलकर राहत और बचाव के कार्य को अंजाम दिया।
  • इस घटना के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दूसरे बड़े नेताओं ने अफसोस जताया है।
  • ताज़ा जानकारी के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि अभी भी लोग ट्रेन के अंदर फंसे हुए हैं।
  • जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
  • इस भीषण हादसे के बाद अब तक 142 शव मिले हैं।
  • कानपुर के पुखरायां में कल पूरी रात राहत और बचाव अभियान चला।

जांच के आदेशः

  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं।
  • रेल मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस हादसे की जांच के आदेश दिये गए हैं।
  • इस दुर्घटना के बाद राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
  • लोगों तक उपचार और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें