होली का त्यौहार पास आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटखोरों ने लोगों को ठगने के लिए मिलावटी घी, नमकीन और खोये की मिठाइयों की सप्लाई चालू कर दी है। उधर प्रशासन ने भी त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। खादय विभाग ने कानपुर में दो जगह छापा मारा और नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के भेजा है।

Shree Shivay Company, Kanpur
Shree Shivay Company, Kanpur, Uttar Pradesh
  • कानपुर में खादय विभाग ने आज जूही थाने के ठीक सामने घी की फर्म श्री शिवाय कंपनी पर छापा मारा। यहाँ पर डालडा में सैंट मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था।
  • फर्म से लगभग 350 लीटर मिलावटी घी को जब्त किया गया है। नकली घी को डिब्बो में पैक करके कई शहरों में सप्लाई भी किया गया है।
  • इस फर्म के मालिक कृपाशंकर गुप्ता खादय विभाग की टीम के पहुँचते ही फरार हो गए। खादय विभाग ने फर्म को सीज कर दिया है। यहाँ पर लगभग 6-8 लोग काम करते हैं। कर्मियों के मुताबिक इस घी का इस्तेमाल खाने और पूजा के किया जाता है।
  • दूसरा मामला दादानगर के एन आर उद्योग आयल मिल का है। इस मिल के मालिक रमेश सांगला हैं। यहाँ पर तिल का तेल बनता है।
  • यहाँ पर खाद्य विभाग ने कल शाम छपा मारा था। यहाँ करीब 7100 लीटर मिलावटी तिल का तेल मिला है। खादय विभाग की टीम ने तेल को जब्त कर नमूने को जांच के लिए भेज दिया दिया है।

त्योहार के समय मिलावटखोरों पर लगाम लगाने की प्रशासन की यह कवायद वाकई काबिले तारीफ है। प्रशासन द्वारा की जा रही यह छापेमारी होली तक जारी रहेगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें