उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर शहर को मेट्रो समेत करीब 200 परियोजनाओं का तोहफा दिया।

विकास के लिए केंद्र की पूरी मदद करेंगे:

  • सीएम अखिलेश यादव ने मेट्रो के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा ने गोरखपुर में सबसे महँगी जमीन एम्स के लिए दी।
  • वहीँ सीएम ने ये भी कहा कि, समाजवादी पार्टी विकास के लिए केंद्र की पूरी मदद करेगी।
  • राज्य की एम्बुलेंस सेवा के बारे में उन्होंने कहा कि, अपने संसाधनों से 108 और 102 सेवा शुरू की।
  • कार्यक्रम में सीएम ने उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा भाजपा के सांसद होने की भी बात कही।
  • जिस पर सीएम ने आगे कहा कि, इस हिसाब से यूपी को सबसे ज्यादा पैसा मिलना चाहिए।
  • साथ ही शिकायत भरे लहजे में उन्होंने ये भी कहा कि, यूपी को जितना पैसा मिलना चाहिए, उतना नहीं मिला है।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, कानपुर के लोग पहले से स्मार्ट गुटखा और खैनी खिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम अखिलेश के ‘लोक भवन’ का उद्घाटन, कुल लागत 601 करोड़ रुपये!

  • उन्होंने आगे कहा कि, कानपुर ने दुनिया के कई कोनों में गुटखा, खैनी को पहुँचाया है।
  • सीएम ने कार्यक्रम में कानपुर को पीछे नहीं होने देंने की बात भी कही।
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ और वाराणसी की तर्ज पर कानपुर मेट्रो का काम तेजी से होने की बात कही।
  • सीएम ने कार्यक्रम में सपा सरकार द्वारा सबसे ज्यादा लैपटॉप बांटने की बात भी कही।
  • मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, घोषणापत्र में नहीं लिखा फिर भी कानपुर में मेट्रो बना रहे हैं।
  • उन्होंने कानपुर में बिजली ज्यादा देने का काम करने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें