उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लुटेरों के हौंसले इस समय बहुत बुलंद हो गए हैं। कानपुर के हालात ये है कि यहाँ घर से स्कूल जा रही शिक्षिका के साथ बाइक सवार लुटेरो ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। यही नही पीडिता के फोन करने के बाद भी मौके पर पुलिस नही पहुंची।बता दें कि ये पीड़ित कांग्रेस के पूर्व सांसद राजा राम पाल की भतीजी है। हालांकि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से तहरीर लेकर कार्यवाही की बात कह रही है।

ये है पूरा मामला

  • यूपी के कानपुर में लुटेरों के हौंसले बेहद बुलंद हो गए हैं।
  • कानपूर की सफेद कालोनी निवासी अनामिका पाल माती कानपुर देहात में प्राथमिक विधालय में प्रधानाचार्य है।
  • अनामिका आज सुबह तकरीबन 8 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिये निकली।
  • लेकिन गौशाला चौराहे के पास जब वो सवारी का इन्तजार कर रही थी कि तभी पीछे से काली पल्सर सवार दो लुटेरे आये और उनको धक्का देकर पर्स छीन वहा से भाग निकले।
  • अनामिका ने बताया कि वो पूर्व सासंद राजा राम पाल की भतीजी है।
  • स्कूल जाते समय उनके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
  • उन्होने बताया कि पर्स में 2000 रूपये , कुछ जरूरी कागजात और दो मोबाइल थे।
  • घटना के बाद उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन तीन धंटे बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची।
  • लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस पहुची और पीडिता से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है।

वीडियो में देखिये

https://www.youtube.com/watch?v=ei9cI21K3io&feature=youtu.be

ये भी पढ़ें :वीडियो: बहाने से कीटनाशक पिलाकर 11 लोगों की हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें