कानपुर के रनियां इंडस्ट्रियल एरिया की एक सरिया फैक्‍ट्री के ब्‍वॉयलर में अचानक धमाका होने से 9 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायल मजदूरों को हैलट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टरों ने बताया कि तीन मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद ठेकेदार फरार है। पुलिस मामले में पूछताछ के लिए ठेकेदार को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में कांग्रेसियों ने निकाली अमित शाह की अर्थी!

क्‍या है पूरा मामला

  • कानपुर के रनियां इंडस्ट्रियल एरिया में राजरतन रोलिंग मिल्‍स के नाम से एक सरिया फक्‍ट्री है।
  • रविवार को फैक्‍ट्री में हर दिन की ही तरह मजदूर काम कर रहे थे।
  • ऐसे में करीब डेढ़ दर्जन मजदूर गर्म लोहे के ब्‍वॉयलर के पास मोल्डिंग यूनिट पर काम कर रहे थे।
  • तभी अचानक ब्‍वॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया।
  • ब्‍वॉयलर फटने से उसमें रखा केमिकल और लोहा मजदूरों पर आकर गिरा।
  • इससे मौके पर 9 मजूदर बुरी तरह झुलस गए।
  • घटना के बाद ही ठेकेदार फरार हो गया।
  • जबकि फैक्‍ट्री में काम कर रहे अन्‍य लोगों की मदद से घायल मजदूरों को हैलेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।
  • घायल हुए 9 मजदूरों में से अभी तक सिर्फ 8 की पहचान हो पाई है।

    ये भी पढ़ें: कानपुर सेंट्रल और इलाहाबाद जंक्शन की होगी नीलामी!

ये हैं घायल मजदूरों के नाम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें