उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज होने वाले आईपीएल मैच के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर तक यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। हालाँकि, परिवहन विभाग इस ट्रैफिक के दायरे से बहार होंगे।

11 बजे नहीं रात 2 बजे खुलेगी ‘नो एंट्री’:

  • उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में आज होने वाले आईपीएल मैच के लिए राजधानी लखनऊ से कानपुर तक यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है।
  • जिसके तहत लखनऊ कानपुर हाईवे की नो एंट्री को रात 11 बजे नहीं रात 2 बजे से शुरू किया जायेगा।
  • हालाँकि, परिवहन निगम को इस ट्रैफिक डायवर्जन में छूट दी गयी है।
  • ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान सामान्य गाड़ियाँ अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी।

यहाँ से न जाएँ:

  • एएसपी हबीबुल हसन ने जानकारी दी कि, फ़ैजाबाद, सुल्तानपुर रोड, सीतापुर रोड, हरदोई रोड से आने वाले भारी वाहनों को डाइवर्ट किया जायेगा।
  • लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश रोका जायेगा।
  • कृष्णानगर आशियाना क्षेत्र से कोई भी भारी वाहन सीधे कानपुर की तरफ नहीं जा पाएंगे।
  • इसके लिए कई सारे मार्गों में बदलाव किया गया है।
  • गौरतलब है कि, आज आईपीएल में होने वाले मुकाबले में गुजरात लायंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें