केन्द्रीय जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्री उमा भारती कानपुर स्थित गंगा बैराज में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत करीब 600 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी और यूपी के कारागार मंत्री रामुवालि‍या मौजूद हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के दौरान  शुक्रवार को यहां पर कई परियोजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है।

  • परियोजना में मुख्य रूप से बिठूर के घाटों का सुन्दरीकरण शामिल रहेगा।
  • इसके अलावा शहर की कुछ पुरानी सीवर लाइनों को बदला जाएगा।
  • साथ ही सीसामऊ समेत 32 अन्य नालों की टैपिंग भी कराई जाएगी।
  • गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सीसामऊ नाली को टैप कर सीवर का पानी ट्रीटमेंट के बाद छोड़ा जाएगा।
  • इस प्रोजेक्ट पर करीब 63 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
  • इसके अलावा पूरे शहर मे नए सीवेज प्‍लांट लगाए जाएंगे। उन पर करीब 397 करोड़ रुपए खर्च आएगा।
  • वहीं बिठूर में भी गंगा को निर्मल करने के लिए करीब सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

12 प्रमुख घाटों का होगा नवीनीकरणः

  • इससे पहले मिशन के सलाहकार चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना में सबसे बड़ा काम गंगा में सीधे गिर रहे सीसामऊ नाले के पास पम्पिंग स्टेशन बनाकर इसे जाजमऊ में एसटीपी से जोड़ा जाएगा।
  • इसी तरह बिठूर में गंगा किनारे को विकसित किया जाएगा।
  • यहां टाइल्स लगाकर लंबा सा घाट तैयार होगा।
  • इसके अलावा शहर स्थित गंगा के करीब 12 घाटों का नवीनीकरण, शौचालय का निर्माण, शवदाह गृह का निर्माण जैसे कई प्रमुख कार्य होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें