उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर को जल्द ही एक टेक्नोलॉजी सेंटर मिल सकता है, जिसका शिलान्यास इस महीने के आखिरी तक हो जायेगा।

150 करोड़ की लागत से होगा तैयार:

  • उत्तर प्रदेश के मेनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर शहर में एक नया टेक्नोलॉजी सेंटर खोला जायेगा।
  • जिसकी कुल लागत 150 करोड़ रुपये होगी।
  • भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने यह जानकारी एक कार्यक्रम के दौरान दी।
  • इसके सन्दर्भ में कलराज मिश्र ने सम्बंधित अधिकारियों की बैठक भी की थी।
  • कलराज मिश्र ने जानकारी दी कि, नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन की फजलगंज कानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बनी अथर्टन मिल परिसर में इस सेंटर का शिलान्यास किया जायेगा।
  • इस शिलान्यास की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
  • शिलान्यास समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कानपुर से भाजपा के सांसद मुरली मनोहर जोशी उपस्थित रहेंगे।
  • करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यह सेंटर कपड़ा, चमड़ा और रक्षा उद्योग पर केन्द्रित होगा।

यूपी के बजट को लेकर दिया जा रहा बयान राजनीति से प्रेरित:

  • केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जानकारी दी कि, कानपुर में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से एक टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जायेगा।
  • और उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने यूपी के लिए निर्धारित बजट से अधिक बजट दिया है।
  • साथ ही समाजवादी सरकार के यूपी का बजट रोकने के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ऐसे बयान राजीनति से प्रेरित होकर दिए जाते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें