2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने पूरे तरह तैयारियां शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा सपा की तरफ से कई बड़े अभियान शुरू किये गए है जिसके तहत राज्य सरकार के खिलाफ जनता में माहौल बनाया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव में सपा को जीत दिलाने के लिए अखिलेश यादव ने पार्टी की महिला नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

करुणा देवी चौहान को बनाया जिलाध्यक्ष :

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने करूणा देवी चौहान को अलीगढ़ की सपा महिला जिलाध्यक्ष बना दिया है। इससे पूर्व ये पद नौरीन खां के पास था। पूर्व नगर विधायक जफर आलम, प्रदेश सचिव मुजाहिद किदवई, जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद जावेद अजीज ने इसकी संयुक्त रूप से घोषणा की। करूणा गुजरे दस वर्ष से खैर ब्लाक के गांव सुजान की प्रधान हैं। सेंटर प्वाइंट स्थित रेस्टोरेंट में सपाइयों ने कहा कि उनका गठबंधन लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेगा। जनता भाजपा के फैसलों से आहत हो चुकी है और सरकार बदलना चाहती है।

[penci_blockquote style=”style-3″ align=”none” author=””]लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है[/penci_blockquote]

जल्द आंदोलन शुरू करेगी सपा :

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ प्रदेश में अत्याचार बढ़ रहा है। सपा इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। सपा नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी मिलने के बाद करूणा ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है, वो उसका निर्वहन करेगी। वार्ता में पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. कृपाल सिंह यादव,तेजवीर सिंह, मुंतजिम किदवई, दाशिन खान, खालिद चौधरी, अमर दीप, सलीम राजा, रूप सिंह, प्रभात सविता आदि मौजूद रहे थे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें