उत्तर प्रदेश के काशगंज जिला में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो वर्गों के युवक भिड़ गए। युवकों के बीच कहासुनी, मारपीट के बाद पथराव फायरिंग भी शुरू हो गई। पथराव में एक युवक को चोट आई है और आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मारपीट व पथराव तेज होने की बजह से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान किसी ने दो फायर भी किए। जिससे शहर में तनाव पूर्ण स्थित पैदा हो गई। दो वर्गों के बीच विवाद के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने के प्रयास करने लगे। पथराव में आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मथुरा-बरेली हाई वे से गुजर रहा एक ट्रक, दो मैजिक व तीन स्कार्पियो कार क्षति ग्रस्त हुई हैं। शहर में हुए पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया हैै।

आग लगाकर फैलाई दहशत

गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा आज यहां पर बड़े ही सांप्रदायिक बवाल की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे वर्ग के युवा तीन दर्जन बाइकों पर तिरंगा यात्रा एवं जुलूस निकाल रहे थे। तिरंगा यात्रा का काफिला जब शहर के बड्डू नगर मौहल्ले में पहुंचा तो वहां मौजूद दूसरे वर्ग के युवकों ने किसी बात को लेकर उनका विरोध किया। इस तिरंगा यात्रा पर सम्प्रदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया।

इसके बाद से माहौल बिगड़ गया। पथराव तथा आगजनी के बाद भारी मात्रा में पुलिस बल वहां पहुंचा। फायरिंग में घायल दो लोगों में से एक की मौत हो गई। बवाल के बाद कासगंज शहर में पुलिस की ओर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस पूरे शहर में इसकी घोषणा माइक से कर रही है। बवाल के दौरान शहर के बस स्टेट रोड पर पेट्रोल पंप के बिल्कुल पास उपद्रव करने वालों ने कबाड़े मे आग लगा दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में आसपास के इलाकों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, कासगंज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा के दौरान संप्रदाय विशेष के लोगों के पथराव करने के कारण दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के बडडू नगर मौहल्ले में तिरंगा यात्रा को लेकर दो वर्गों के युवक भिड़ गए। युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और बाद पथराव व फायरिंग भी शुरू हो गई। पथराव में एक युवक को चोट आई है और आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चंदन की मौत हो गई है।

पुलिस ने दोनों वर्ग से आधा दर्जन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। इसके बाद भी शहर में तनाव बरकरार है। बवाल के दौरान लोगों ने कबाड़ में भी आग लगा दी। आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया। इस बवाल के कारण आगरा-मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों का मार्ग बदला गया है। एक वर्ग के युवा तीन दर्जन बाइकों पर तिरंगा यात्रा एवं जुलूस निकाल रहे थे। तिरंगा यात्रा का काफिला जब शहर के बड्डू नगर मौहल्ले में पहुंचा तो वहां मौजूद दूसरे वर्ग के युवकों ने किसी बात को लेकर उनका विरोध किया। इसके बाद दोनों वर्गों के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट व पथराव शुरू हो गया।

मारपीट व पथराव तेज होने की बजह से तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवक बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान किसी ने दो फायर भी किए। जिससे शहर में तनाव पूर्ण स्थित पैदा हो गई। दो वर्गों के बीच विवाद के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत करने के प्रयास करने लगे। पथराव में आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। मथुरा-बरेली हाई वे से गुजर रहा एक ट्रक, दो मैजिक व तीन स्कार्पियो कार क्षति ग्रस्त हुई हैं। शहर में हुए पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया हैै।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें