उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यभार सँभालने के बाद एक के बाद एक बड़े फैसले किये हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने स्कूलों में जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक का आदेश जारी किया था।

गृह मंत्री के स्कूल में लगी शिक्षकों के प्रवेश पर रोक:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आदेश जारी किया था।
  • आदेश के मुताबिक, अध्यापक स्कूल में जीन्स-टीशर्ट पहनकर आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के चलते गृह मंत्री राजनाथ सिंह के स्कूल में शिक्षकों पर प्रतिबन्ध लग गया है।
  • उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित स्कूल का नाम केबीपीजी कॉलेज है, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इसी स्कूल में शिक्षक थे।
  • जिसके प्राचार्य डॉ० वीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों पर रोक लगा दी है।
  • उन्होंने सभी से कहा है कि, कॉलेज प्रशासन, शिक्षक और कर्मचारी शालीन परिधान में ही कॉलेज में प्रवेश करें।
  • जिसके पीछे उन्होंने वजह बताई है कि, इससे परिसर को आदर्श बनाने में मदद मिलेगी।

परिसर में पान-गुटखा पर भी प्रतिबन्ध:

  • उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद गृह मंत्री के स्कूल में जीन्स-टीशर्ट पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  • इसके साथ ही स्कूल परिसर में पाम-गुटखा आदि पर भी बैन लग गया है।
  • स्कूल प्रशासन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेसकोड भी निर्धारित कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें