भाजपा को हराने के लिए गठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखा: अखिलेश यादव

एक तरफ लोकसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा दूसरी तरफ सभी राजनैतिक पार्टियाँ भी अपनी जीत दर्ज करने के लिए हर भरसक प्रयास करने में जुट गई है इसी कर्म में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए चुनावी गणित को सही करने के लिए ही सपा-बसपा गठजोड़ से कांग्रेस को बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद सम्मान करते हैं। बावजूद इसके चुनावी रणनीति के चलते पार्टी को बाहर रखना पड़ा। यहां ममता बनर्जी की महारैली में आए अखिलेश ने बाद में कुछ चुनिंदा पत्रकारों से उत्तर प्रदेश में गठजोड़ और चुनावी संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की।

  • उन्होंने चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ मिल कर काम करने की संभावना को खारिज नहीं किया।
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनके संबंध बेहतर हैं।
  • और अगर अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से होता है तो उनको खुशी होगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें