देश के मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, मध्य प्रदेश में बारिश से अभी तक 4000 लोग प्रभावित हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश की बारिश से बुंदेलखंड त्रस्त:

  • मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
  • भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बुंदेलखंड में जबरदस्त बाढ़ आई हुई है, बाढ़ से भी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • सूबे के बांदा में केन नदी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है।
  • बांदा में केन नदी की चपेट में अब तक दर्जनों गांव आ चुके हैं।
  • प्रशासन ने सभी तटीय गांवो को खाली करा दिया है और सभी को बाढ़ राहत कैम्पों में भेजा गया है, जहाँ उनके और उनके मवेशियों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गयी है।
  • गौरतलब है कि, बरियापुर बाँध से छोड़े जा रहे पानी के कारण केन नदी का जलस्तर करीब 12 फुट बढ़ गया है।
  • इसी बीच सिंचाई विभाग ने केन नहर को खोल दिया जिससे बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया और सैकड़ों एकड़ में हो रही सब्जी की खेती बरबाद हो गयी।
  • इतना ही नहीं बदौसा क्षेत्र में लाखों की लागत से बने चेकडैम और रपटे भी बाढ़ में बह गये हैं।
  • इसी तरह महादेवन, तसरार और हल्दीपुरवा में पुरवा की बान नदी में बने रपटे भी बह गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें