उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में शनिवार 25 मार्च को NSG सोसाइटी में रहने वाले 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शहर के अलग-अलग जगहों पर नाईजीरियन छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। साथ ही एक नाईजीरियन छात्रा के साथ भी मारपीट की ख़बरें सुनने को मिली थीं। इसी मामले में गुरुवार को केन्या राजदूत ने एसपी ग्रेटर नोएडा के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।

प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

हम पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं:

  • ग्रेटर नोएडा में बीते शनिवार को एक छात्र की मौत के बाद कई नाईजीरियन छात्रों के साथ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की खबरे मिली थी।
  • जिसके बाद गुरुवार को केन्या के राजदूत ने एसपी ग्रेटर नोएडा के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, वो पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं।
  • साथ ही उन्होंने आगे जानकारी दी कि, छात्रा से किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, छात्रा का मानसिक संतुलन पारिवारिक समस्याओं के चलते ठीक नहीं है।
  • इसके साथ ही उन्होंने मामले में FIR वापस होने की भी बात कही है।

पूरा मामला:

  • दरअसल बीते 25 मार्च को ग्रेटर नोएडा के 12वीं के छात्र मनीष खारी की मौत हो गई थी।
  • इस आकस्मिक मौत की वजह ड्रग्स के ओवरडोज को बताया जा रहा है।
  • खबरों के अनुसार छात्र जब घर पहुंचा तो वह बेचैन था, उसे उल्टियां हो रही थी।
  • इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।
  • मनीष के पिता ने नाइजीरियाई मूल के उस्मान अब्दुल कादिर, अब्दुल उस्मान, सईद कबीर, मोहम्मद आमिर और सईद अबु वकार के खिलाफ कासना कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
  • मौत में कथित तौर परनाइजीरियन छात्रों के शामिल होने की खबर के बाद फूटा लोगों का गुस्सा।
  • गुस्सायेलोगों ने रविवार से सोमवार शाम तक 5 जगहों पर तोड़फोड़ और नाइजीरियन स्टूडेंट्स को जमकर पीटा।
  • रविवार रात बाइक सवार कुछ लोगों ने नाइजीरिया मूल के लोगों पर हमला कर दिया।
  • इस दौरान परी चौक पर भी नाइजीरियन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
  • हंगामा कर रहे लोगों को उस वक्त पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
  • इसके अलावा जगत फार्म मार्केट में भी देर रात एक नाइजीरियन पर हमला किया गया।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने UP सरकार से घटनाओं की रिपोर्ट तलब की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें