उत्तरप्रदेश चुनाव में इस बार विकास का मुद्दा सबसे अहम होगा। इसी को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं प्रदेश की जनता पार्टियों के आपसी झगड़े से भी ऊब चुकी है। इस बात को भी विरोधी पार्टियों भुनाने में लगी हुई है।

सैफई परिवार पर हमला :

  • यूपी चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल मुखर हो चुके हैं।
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा परिवार की कलह पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ‘दंगल’ नहीं ‘मंगल’ चाहती है।
  • उन्होंने सपा पर चुवान चिन्ह को लेकर भी तंज कसा।
  • केपी मौर्या ने कहा, सैफई परिवार चुनाव में कोई भी चुवान चिन्ह लेकर उतरे,
  • प्रदेश की जनता इस बार उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता ही दिखाने वाली है।

सपा को लगा बड़ा झटका :

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है।
  • वहीँ सपा अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है।
  • जिसके चलते कई सपा नेता अब दूसरे दलों में अपने भविष्य की सम्भावना तलाश रहे हैं।
  • इसी के चलते सपा विधायक और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
  • सपा नेता अरिदमन सिंह शनिवार 14 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे।
  • सदस्यता दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर दिलाई जाएगी।
  • कार्यक्रम 2 बजे से आयोजित किया जायेगा।
  • इसके साथ ही सदस्यता कार्यक्रम यूपी प्रभारी ओम माथुर और यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में होगा।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव  भी भाजपा में शामिल हो गए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें