उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार 1 जून को दिल्ली के दौरे पर थे, अपने दौरे के तहत उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे जहाँ उप-मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए।
कानून-व्यवस्था सबसे ऊपर:
- यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को दिल्ली के दौरे पर थे।
- अपने दौरे के तहत उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे।
- जहाँ उप-मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए।
- इस इस दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के ताजा हालातों की जानकारी पर चर्चा की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, सरकार की प्राथमिकताओं में कानून-व्यवस्था सबसे ऊपर है।
- उन्होंने आगे कहा कि, विपक्षियों में बेचैनी जरुरी है।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, हमारी विपक्षियों में भाजपा के जनादेश को लेकर बेचैनी है।
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई:
- उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, अपराधियों को संरक्षण देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, सहारनपुर और जेवर की घटना जांच के दायरे में है।
मायावती पर हमला:
- उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे मायावती पर हमला बोला।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मायावती को दलितों की नहीं दौलत की चिंता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़कें जल्द बनायीं जाएँगी।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, बसपा और सपा ने बड़े-बड़े गड्ढे प्रदेश में दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार