भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पर बहुत सारे आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वे भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन पर पुलिस पर हमला, बलवा, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा, जालसाजी, धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। उन पर सबसे ज्यादा दंगा भड़काने के केस दर्ज हैं।

  • केशव प्रसाद मौर्या पर 1996 में कौशाम्बी में दंगा भड़काने, बलवा, पुलिस पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज हुई थी।
  • वर्ष 1998 में उन पर इलाहाबाद में पुलिस पर हमला, बलवा, धमकी, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये गए।
  • वर्ष 2008 में उन पर कौशाम्बी में जालसाजी और धोखाधड़ी के अलावा और भी कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
  • इसके अलावा उनपर कौशाम्बी के मोहम्मदपुर पइंसा थाने में दंगा भड़काने और धार्मिक स्थल तोड़ने की भी एफआईआर दर्ज है।
  • वर्ष 2011 में भी उन पर कौशाम्बी के मंझनपुर थाने में बलवा, मारपीट, धमकी और दंगा भड़काने की एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा कोखराज थाने में उनपर एक युवक की हत्या और दंगा भड़काने की एफआरआई दर्ज हुई।
  • वर्ष 2013 में उनपर कौशाम्बी के मंझनपुर थाने में मारपीट, पुलिस पर हमला और लूट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ।

● वर्ष 2014 में लोकसेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्र आन्दोलन के दौरान केशव प्रसाद मौर्या पर पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में एफआरआई दर्ज हुई।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें