उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसी क्रम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर के दौरे पर जायेंगे।

देवबंद के तलहेड़ी में करेंगे जनसभा:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा हुआ है।
  • जिसके तहत भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर के दौरे पर हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर के देवबंद के तलहेड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य कुल 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • यह जनसभाएं सहारनपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर में आयोजित की जाएँगी।

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ 4 जिलों में चुनावी जनसभा करेंगे।
  • वहीँ यूपी चुनाव के तहत भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं।
  • पार्टी ने लगभग सभी चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
  • वहीँ भाजपा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ज्यादा निर्भर है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी चुनाव के तहत करीब 1 दर्जन से अधिक रैलियां करेंगे।
  • इसके साथ ही भाजपा अपने केन्द्रीय मंत्रियों से भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करवाएगी।
  • हालाँकि, पार्टी बिहार चुनाव की तरह ही यहाँ भी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के ही लड़ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें