आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम की धज्जियाँ उन्हीं की पार्टी के लोग उड़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों पर आयोजित मन की बात के कार्यक्रम के तहत पार्टी के कुछ बड़े नेताओं का हाल देखें।

कोई मंच पर सोया किसी ने नहीं सुनी बात:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम के तहत भाजपा उत्तर प्रदेश के बड़े चेहरों ने ही दिलचस्पी नहीं दिखाई।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या मंच पर सोते हुए नज़र आये, गौर करने वाली बात है कि उनके साथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बगल में बैठे हुए थे।
- वही मथुरा में मंत्री संजीव बालियान अपने एसी कमरे से ही बाहर नहीं आये।

- रहनकला गांव में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के मंत्री रामशंकर कठेरिया बीच बात से ही उठकर चले गए।
- झाँसी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में उमा भारती को आना था। जो नहीं आ पायीं।
- इसके अलावा वहां सिर्फ 5 भाजपा कार्यकर्ता ही थे।
- उमा भारती के कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की वजह उनका व्यस्त होना बताया जा रहा है।
- हमारे देश के प्रधानमंत्री लोगों से अपने मन की बात कर रहे हैं और उन्हीं की पार्टी के लोगों को इस बात में दिलचस्पी नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार