भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश और समाजवादी पार्टी पर हमला किया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश को सपा का अंतिम शासक बताया है।

यादव वंश के अंतिम शासक होंगे अखिलेश:

  • उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने सपा और समाजवादी परिवार पर निशाना साधा है।
  • जिसमें उन्होंने सपा की अंतर्कलह पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • केशव मौर्य ने कहा कि, सपा परिवार की जो भी लड़ाई है, उससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सीएम अखिलेश को उनके परिवार की तरफ से बिल्कुल कमजोर कर दिया गया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इसका असर प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है।

अखिलेश के पार्टी छोड़ने पर सपा को बड़ा नुक्सान:

  • सीएम के सपा छोड़ने पर उन्होंने कहा कि, इससे सपा को बहुत बड़ा नुक्सान हो जायेगा।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, अखिलेश को सपा के अंतिम शासक के रूप में जाना जायेगा।

रामगोपाल के पत्र से भाजपा को फर्क नहीं:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने रामगोपाल के पत्र के लिए कहा कि,
  • रामगोपाल सपा के पदाधिकारी हैं, वो पत्र लिखें या खुद जाकर समझाएं।
  • इससे भाजपा को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
  • गौरतलब है कि, रविवार को रामगोपाल ने सपा प्रमुख को पत्र लिखकर अखिलेश को ही सीएम बनाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: अमर-प्रेमः रामगोपाल के बदले सुर, पार्टी में नहीं है कोई बाहरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें