[nextpage title=”viral” ]
बीते दिनों हरियाणा में सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक साध्वी के साथ यौन शोषण का आरोपी ठहराया था। इसके बाद से ही बाबा के गुंडों ने पूरे राज्य में हिंसा फैलाना शुरू कर दिया था। हरियाणा के अलावा कई अन्य राज्यों में भी हिंसा के खबरें सुनने को मिली। इस फैसले पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने राम रहीम का बचाव भी किया था। साक्षी के बयान पर भाजपा ने उनसे दूरी (keshav maurya statement) बना ली है।
[/nextpage]
[nextpage title=”viral2″ ]
साक्षी ने दिया अपना निजी बयान (keshav maurya statement) :
- सीबीआई की अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण मामले में आरोपी पाया था।
- राम रहीम पर आरोप सिद्ध होते ही उसके गुंडों ने पूरे हरियाणा में बवाल करना शुरू कर दिया था।
- बाबा के गुंडों ने कारें फूंक दी, पुलिस बल पर पत्थरबाजी की जिससे कई लोग घायल भी हो गए।
- राम रहीम के समर्थन में हमेशा विवादों में रहने वाले साक्षी महाराज भी उतर आये थे।
- साक्षी महाराज ने सीबीआई कोर्ट के फैसले पर ही सवाल उठा डाले थे।
- भाजपा सांसद साक्षी ने कहा था कि कोर्ट ने हजारों की आवाज सुने बिना अपना फैसला दिया है।
ये भी पढ़ें, हिंसा फैलाने के लिए डेरा ने जारी किया था कोडवर्ड
- उन्होंने कहा था कि कोर्ट में हिम्मत हो तो जामा मस्जिद के इमाम पर कार्यवाई करे।
- भाजपा ने भी अपने इस बयान से पल्ला झाड़ते हुए सफाई पेश की है।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि ये साक्षी महाराज का अपना निजी बयान है।
- साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने हरियाणा की भाजपा सरकार का बचाव किया।
- उन्होंने कहा कि बाबा राम रहीम के समर्थकों से उन्हें इस तरह के उपद्रव की उम्मीद नहीं थी।
- केशव मौर्या ने कहा कि खट्टर सरकार ने बवाल को रोकने का अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया था।
ये भी पढ़ें, मुलायम-शिवपाल को लेकर बोले रामगोविंद चौधरी और कहा…
[/nextpage]