उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अन्दर कुछ दिनों से जारी सियासी उठापटक के चलते पार्टी के कुछ नेता, कार्यकर्ताओं और उम्मीदवार भाजपा में शामिल हो गए हैं। सपा नेताओं के साथ ही बसपा के भी कई नाराज नेता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।

सरकार की कानून-व्यस्था पर किया हमला:

  • समाजवादी पार्टी के कई नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
  • सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सदस्यता दिलाई।
  • इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकम में प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी सरकार पर सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, अखिलेश सरकार में अपराधी पुलिस से डरते नहीं हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश में कमल खिलाना चाहती है।

यूपी में कानून-व्यवस्था सपा-बसपा के बस की बात नहीं:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, सूबे में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार मिटाना सपा-बसपा के बस की बात नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा 15 जनवरी 15 फरवरी तक सम्मेलन करेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा 265 सीटें जीतकर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें