भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट यूपी 100 पर उंगली उठाई है।

डायल 100 जनता के साथ एक और मजाक:

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक यूपी 100 पर जमकर हमला बोला।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, डायल 100 सेवा उत्तर प्रदेश की जनता के साथ सपा का एक और मजाक है।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, पीड़ितों को थाने में न्याय नहीं मिलता है।

1090 के फेल होने से हुआ बुलंदशहर हादसा:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से अपनी बातचीत में आगे कहा कि, सीएम ने जिले के कप्तानों को कितनी बार बदला बताएं।
  • वहीँ इस दौरान केशव प्रसाद ने बुलंदशहर गैंगरेप का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, 1090 के फेल होने के चलते ही बुलंदशहर में गैंगरेप जैसी वारदात हुई थी।
  • गौरतलब है कि, गैंगरेप पीड़ितों ने 1090 पर सूचना दी थी जिसके बावजूद पुलिस देरी से पहुंची थी।

पुलिसकर्मी बीमारी से जूझ रहे हैं:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी और उनके परिवार बीमारी से जूझ रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें