भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर संगम नगरी इलाहाबाद में कार्यक्रम में शामिल हुए।
संगीत समिति गार्डेन में हुआ आयोजन:
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संगम नगरी इलाहाबाद में योग किया।
- इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।
क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति:
- इलाहाबाद में योग करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और उनके साथ साध्वी निरंजन ज्योति भी मौजूद रहीं।
- योग दिवस के मौके पर साध्वी ने कहा कि, पीएम नरेन्द्र मोदी और बाबा रामदेव के योग शुरू करने से लोगों ने इसका महत्व जाना।
- उन्होंने ये भी कहा कि, विदेशी जमीन पर भी लोग योग का महत्व जानते हैं और पाकिस्तान में भी योग का क्रेज बढ़ा है।
- उन्होंने कहा कि, जिस तरह इंसान खाना खाता है ठीक उसी तरह रोजाना एक घंटे योग करने से शरीर स्वस्थ्य और मानसिक शांति भी मिलती है।
- उन्होंने कैराना मुद्दे पर सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि, कैराना में पलायन के लिए सपा सरकार जिम्मेदार हैं।
- उन्होंने मथुरा कांड में भी सपा सरकार की भूमिका पर ऊँगली उठाई।
- उन्होंने कहा कि, सूबे की समाजवादी सरकार किसानों के प्रति उदासीन है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार